AB News

TMKOC Actor Missing : 4 दिन से लापता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह सोढ़ी, परेशान पिता ने दर्ज कराई शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

TMKOC Actor Missing

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक़, पिछले 4 दिनों से गुरुचरण सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से लापता है और वह अपने घर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में उनके परेशान पिता ने नई दिल्ली के पालम एरिया में गुरुचरण सिंह के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

read more – TAKHATPUR ROAD ACCIDENT : मुंगेली मार्ग में बारातियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर सवार लोग हुए घायल, मौके से बस ड्राइवर फरार

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और गुरुचरण सिंह के कॉल डिटेल को खंगाल कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 22 अप्रैल 2024 को लापता होने से पहले गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार किससे बात की थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है। पूरी जांच गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर ही की जा रही है।

TMKOC Actor Missing

पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
शुक्रवार को गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उनके पिता के मुताबिक़, “50 साल के गुरुचरण 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए थे। वे फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन वे ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही घर वापस लौटे। उनका फोन भी पहुंच से बाहर है।उनकी मानसिक स्थिति ठीक है। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन वे अभी लापता है।”

12 साल तक रहे शो का हिस्सा
गुरुचरण सिंह करीब 12 साल तक असित मोदी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हिस्सा रहे हैं। साल 2021 में उन्होंने इस कॉमेडी शो को अलविदा कहा दिया था। ऐसे में अब उनके गायब होने की वजह से फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

read more – WHATSAPP INDIA CONTROVERSY : दबाव बनाया तो भारत छोड़ देंगे – वॉट्सऐप……. कंपनी ने किया नए IT नियमों का विरोध, जानिए पूरा मामला

 

Exit mobile version