The National Indian Military College
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव (कोंडागांव) में रहने वाले आदित्य का चयन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के लिए हुआ है। वे यहां एनडीए के लिए तैयार होंगे। बता दें की आदित्य व उनका परिवार फरसगांव में रहता है। आदित्य के पिता ने बताया कि उनका भी बचपन से एयर फोर्स में जाने का शौक था। जिसके लिए उन्होंने बहुत कोशिश भी की। पर सफल नहीं हो पाए। बता दें की आदित्य के पिता का फरसगांव में एक दुकान जनरल स्टोर है।
मैंने सोचा कि मैं तो एयर फोर्स में नहीं जा पाया लेकिन मेरा बेटा सेना में जाए। यह कहना है राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में सिलेक्ट हुए आदित्य सिंह के पिता जय प्रकाश सिंह का। हाल ही में आरआईएमसी की मेरिट लिस्ट जारी हुई। यह भगवान की मर्जी की थी कोचिंग ने स्कॉलरशिप के लिए टेस्ट लिया। इसमें आदित्य सिलेक्ट हुआ और आदित्य को सौ फीसदी स्कॉलरशिप मिली।
The National Indian Military College
वहीं आदित्य ने बताया कि जनवरी में कोचिंग में गए थे। जहा शुरुआत में काफी दिक्क्तों का समाना करना पड़ा था। क्योंकि, वहां लगातार क्लासेस चलती थी। वहां इंग्लिश राइटिंग सीखा। शुरुआत में इंग्लिश में 50 शब्द भी लिखना कठिन था। अब दो सौ से ज्यादा लिखते हैं। इसी तरह डाउट भी क्लियर हुआ। एक महीने बाद आदत हो गई। यहां से एनडीए जाने का अपना लक्ष्य बताया।
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून देश का प्रतिष्ठित स्कूल है। नेशनल डिफेंस एडकेमी (एनडीए) जैसे संस्थाओं के लिए फीडर संस्थान भी माना जाता था। यहां से पढ़े ज्यादातर बच्चे सेना में अफसर बनते हैं। यहां प्रत्येक राज्य के लिए एक या दो सीट का कोटा है।
छत्तीसगढ़ में एक सीट है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी एक या दो सीट है। यहां आठवीं में प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।