spot_img
Thursday, October 16, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

Terrorist Attack in Pakistan : पाकिस्तान में आतंकियों का बड़ा हमला, यात्रियों को बसों से उतारकर गोलियों से भूना, 23 की मौत

Terrorist Attack in Pakistan

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक और बड़ा आतंकी हमला हुआ है। खबरो के मुताबिक आतंकवादियों ने 23 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को बंदूकधारियों ने 23 लोगों को बसों और अन्य वाहनों से उतारा और फिर उनकी पहचान जांचने के बाद उन्हें गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। वही इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं। आतंकियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मूसाखेल जिले में कई बसों, ट्रकों और वैन को रोका।

READ MORE – Ladakh Gets 5 New Districts : केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, PM मोदी ने दी बधाई

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में से अधिकांश की पहचान पंजाब के लोगों के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों में भी आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद मृतकों के शवों को अस्पताल ले जाया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकवाद की इस घटना की कड़ी निंदा की है।

बुगती ने कहा कि आतंकवाद और उनके मददगार बच नहीं पाएंगे, बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों को पकड़ लेगी। इस हमले से साफ है कि मुसाखेल में हुआ यह आतंकी हमला पंजाब के लोगों को निशाना बनाकर किया गया है। इसके अलावा साल 2015 में भी आतकियों द्वारा ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था, जब हथियारबंद लोगों ने 20 मजदूरों की निर्मम हत्या कर दी थी। ये लोग भी पंजाब के ही रहने वाले थे।

READ MORE – KORBA NEWS : कोरबा में डेंगू की चपेट में आने से युवक की इलाज के दौरान बिलासपुर में मौत, जिले में मिले 36 केस…

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.