Telangana Factory Fire
हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के नंदीगामा में शुक्रवार को एक फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त करीब 50 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। जिनके अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर कर्मचारी को रस्सी के सहारे खिड़कियों से बाहर निकाला गया।
वहीं बाहर निकाले जाने से पहले आग की लपटों के डर से खिड़की से नीचे कूदने पर एक कर्मचारी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए शादनगर अस्पताल ले जाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने फंसे हुए श्रमिकों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन घने धुएं और आग की लपटों ने ऑपरेशन को मुश्किल बना दिया। अग्निशमन सेवाओं, पुलिस और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
Telangana Factory Fire
अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संपत्ति के नुकसान की जांच की जा रही है। नंदीगामा के साईचरण नाम के एक लड़के ने, जो दुर्घटना के समय मौजूद था, तुरंत कार्रवाई की। इसके बाद बिल्डिंग पर चढ़कर रस्सी बांधी, कुछ कर्मचारी रस्सी के सहारे नीचे उतरे। पुलिस अधिकारियों ने लड़के को बधाई देते हुए कहा कि मजदूरों की जान बचाने वाले साईं चरण आज के हीरो हैं।