AB News

Tanzania Artist Kily Paul : Social Media Influencer किली पॉल ने छत्तीसगढ़िया गाया तो होने लगी राशन कार्ड बनाने की डिमांड, फैंस बोले- ऐला निगम में जॉब दिए जाए, महतारी वंदन के फॉर्म भरवाए जाए

Tanzania Artist Kily Paul

रायपुर। तंजानिया के Social Media Influencer किली पॉल अक्सर छत्तीसगढ़िया गानों पर रील बनाते रहते हैं। जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर किली पॉल के लिए छत्तीसगढ़िया राशन कार्ड बनाए जाने की मांग हो रही है। इसमें लोग अपने कई फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर छत्तीसगढ़िया संगीत को पसंद करने वाले लोगों ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ऐला छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड दिए जाए। ऐखर निगम में नौकरी लगाए जाए। बेचारा खेत खार म घुमत रिथे, ऐखर महतारी वंदन योजना फॉर्म घलो भरवाए जाए।

Also Read – BILASPUR NEWS : बार में एंट्री नहीं मिलने पर युवक ने किया हंगामा, हथियार सहित आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Tanzania Artist Kily Paul

किली पॉल ने यह छत्तीसगढ़िया गाना गाया

छत्तीसगढ़ के सिंगर नितिन दुबे ने अपना गीत चंदा रे लॉन्च किया है। गाना वायरल हुआ और किली पॉल के पास तंजानिया जा पहुंचा। तो Social Media Influencer ने इस गाने पर रील बना सोशल मीडिया में पोस्ट किया। वीडियो में किली गाने की फेमस लाइन “जब तोरे संग बांधे मया के बंधना” पंक्ति गाते दिख रहे हैं। जिसे हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है।

Tanzania Artist Kily Paul

प्रधानमंत्री मोदी ने भी किली और नीमा पॉल की तारीफ कर चुके हैं। इनको लेकर PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी लोगों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि यह भारतीय संगीत की खूबसूरती है कि वह देश विदेश तक चर्चा में रहते हैं।

तंजानिया के भाई-बहन की जोड़ी भारतीय गानों पर बड़ी मेहनत से लिपसिंग करती है। कुछ दिन पहले इन्होंने जण-गण-मण राष्ट्रगान को गाकर भारतीयों को प्रभावित किया था। इन्होंने लता मंगेशकर के एक गाने को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

Also Read – MAHTARI VANDANA YOJANA : खुशखबरी…..खुशखबरी….., 8 नहीं 7 MARCH को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, 70 लाख महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1 हजार रुपए, PM MODI वुर्चअल जुड़ेंगे

 

 

Exit mobile version