Taiwan Earthquake : ताइवान में रात में आए भूकंप के 80 महसूस किए गए, 6.3 तक पहुंची तीव्रता, चीन-जापान और फिलिपींस में भी महसूस किये गए झटके

Taiwan Earthquake : ताइवान में रात में आए भूकंप के 80 महसूस किए गए, 6.3 तक पहुंची तीव्रता, चीन-जापान और फिलिपींस में भी महसूस किये गए झटके

Taiwan Earthquake

ताइवान में फिर से एक बार शौफेंग टाउनशिप, हुलिएन काउंटी में पांच बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। देश के पूर्वी तट पर सोमवार शाम 5 बजे से रात 12 बजे के दौरान 80 से ज्यादा भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके कारण लोग दहशत में रहे।

read more – MALAYSIA NAVY HELICOPTERS COLLIDE : मलेशिया में सेना के 2 हेलिकॉप्टर के परेड रिहर्सल के दौरान हवा में टकराने से 10 क्रू मेंबर्स की मौत, देखिए वीडियो

इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 6.3 और 6 दर्ज की गई। भारतीय समय के मुताबिक, ​ये दोनों झटके रात 12 बजे के आसपास के अंतराल पर आए। ताइवान में तब रात के 2:26 और 2:32 बजे थे।

Taiwan Earthquake

भूकंप के कारण हुलिएन के क्षेत्र में दो इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें एक बिल्डिंग गिर गई है तो वहीं दूसरी सड़क की तरफ झुक गई है। ताइवान के साथ ही जापान, चीन और फिलिपींस में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। दो सप्ताह पहले भी ताइवान के पूर्वी तटों पर रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

read more – UNIQUE TRADITION : बीजापुर की अनोखी पंरपरा, हर साल वित्तीय लेखा-जोखा का निरीक्षण करने तहसील दफ्तर पहुंचते हैं देव!

Breaking News इंटरनेशनल न्यूज एंड पॉलिटिक्स