Syria Civil War : भारत ने सीरिया से 75 भारतीय नागरिक निकाले, लेबनान के रास्ते होगी वापसी

Syria Civil War : भारत ने सीरिया से 75 भारतीय नागरिक निकाले, लेबनान के रास्ते होगी वापसी

Syria Civil War

नई दिल्ली। भारत ने सीरिया में विद्रोहियों की सेना द्वारा बशर अल असद की सरकार को अपदस्थ किए जाने के दो दिन बाद मंगलवार यानि कि 10 दिसंबर को वहां से 75 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा स्थिति के आकलन के बाद दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों ने नागरिकों को वहां से बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी की।

बता दें कि विदेश मंत्रालय के देर रात जारी बयान में कहा गया, “भारत सरकार ने सीरिया में हाल में हुए घटनाक्रम के बाद आज 75 भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला।” इसमें कहा गया, “निकाले गए लोगों में जम्मू कश्मीर के 44 जायरीन शामिल हैं, जो सईदा जैनब में फंसे हुए थे। सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं और वे उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लौटेंगे।”

Breaking News International National News and Politics