Surajpur News : सूरजपुर के सरकारी राशन दुकान में कीड़े लगे चावल का हो रहा वितरण, बोरी में मिला मारा हुआ चूहा, वीडियो वायरल

Surajpur News : सूरजपुर के सरकारी राशन दुकान में कीड़े लगे चावल का हो रहा वितरण, बोरी में मिला मारा हुआ चूहा, वीडियो वायरल

Surajpur News

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के सरहरी गांव की शासकीय राशन दुकान में कीड़े लगे चावल का वितरण हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगो में काफी नाराजगी हैं। गोदाम में कीड़े से भरे चावल की बोरियों और मरे हुए चूहे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे किस तरह से गोदाम में कीड़े से भरी चावल के बोर रखे हुए थे। वहीं कुछ में तो बोरियों में मरे हुए चूहे भी दिखाई दे रहे थे।

read more – LAND SLIDE IN KERALA : केरल के वायनाड में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में 12 की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से स्थानीय लोग दुकान संचालक के रवैए से बेहद नाराज हैं और इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।संचालक के इस मनमाने रवैए से नाराज थे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे चावल का वितरण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करना चाहिए। वे चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वायरल वीडियो ने प्रशासन को भी चौकन्ना कर दिया है, और अब इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। उम्मीद है कि दोषियों को जल्द ही सजा मिलेगी और प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी।

read more – SINGRAULI BOREWELL ACCIDENT : सिंगरौली में 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से 3 साल की सौम्या की मौत, साढ़े 6 घंटे चला रेस्क्यू, तीसरे जन्‍मदिन पर गई जान

बहरहाल, इस मामले ने एक बार फिर सरकारी राशन दुकानों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस पर कैसे कार्रवाई करता है।

National