Supreme Court of Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम निर्णय लिया है। अब आम कोर्ट में चलने वाली कार्यवाही को लाइव स्ट्रीमिंग सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने देश के आम नागरिकों के लिए न्यायिक सुनवाई को और भी पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए गया है।
जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने सभी बेंचों पर नियमित सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है। स्ट्रीमिंग को कोर्ट के अधिकारिक यूट्यूब चैनल के बजाय खुद के ऐप के जरिए भी देख पाएंगे। वही इससे पहले तक, सुप्रीम कोर्ट सिर्फ संविधान पीठ और राष्ट्रीय महत्व के अन्य मामलों की सुनवाई को ही YouTube पर लाइव स्ट्रीम करता था।
Supreme Court of Delhi
लाइव स्ट्रीमिंग में 8 लाख लोगों ने देखा
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG और आरजी के मेडिकल कॉलेज मामलों की सुनवाई को लोगों ने बड़ी संख्या में ऑनलाइन देखा। सुप्रीम कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग पहली बार 27 सितंबर 2022 को हुई, जब सीजेआई एनवी रमना ने अपने रिटायरमेंट के दिन 5 मामलों का फैसला सुनाया। संविधान पीठ के मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग के पहले दिन ही 8 लाख लोगों ने इसे देखा।
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट का सवाल, देश में शादी नाम की चीज बची रहनी चाहिए या नहीं…पढ़े पूरी खबर
10 नवंबर को रिटायरमेंट
CJI चंद्रचूड़, जो तकनीक के प्रति अनुकूल हैं। उन्होनें सुप्रीम कोर्ट में कई तकनीकी सुधार करके ना सिर्फ केसों के आवंटन में सुधार किया ब्लकि कई केस में पारर्दशिता लाने की कोशिश की है। बता दें कि, CJI चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायरमेंट लेने वाले है। उनकी जगह जस्टिस संजीव खन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश हो।