spot_img
Monday, October 20, 2025

Big Accident : भीषण सड़क हादसा…! खाई में गिरी पिकअप…! अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे...

Latest Posts

Super Typhoon Yagi : चीन में आया 350KM की रफ्तार से चक्रवाती तूफान, 10 लाख लोग बेघर, 2 की मौत, 100 घायल, कैसा होगा इसका भारत पर असर

Super Typhoon Yagi

बीजिंग। बीते दो महीने में एशियाई देशों में बड़े-बड़े तूफानों ने कहर मचाया है। हाल ही में लगभग 48 साल बाद चक्रवाती तूफान असना ने भारत और पाकिस्तान में तांडव मचाया था। तो वही एक महीने पहले चीन में चक्रवाती तूफान ने कोहराम मचाया था। वही अब फिर से चीन में सुपर टाइफून यागी ने जमकर तबाही मचाई है। ये तूफान बेहद शक्तिशाली है। इसलिए इसे सुपर टाइफून यागी कहा जा रहा है।

read more – Manipur News : मणिपुर के पूर्व CM मैरेंबम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से कुकी उग्रवादियों ने दूसरा हमला किया, 1 की मौत, पांच घायल

चक्रवाती तूफान यागी की प्रचंडता को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी चीन में स्‍कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा फ्लाइट ऑपरेशन को भी रद्द कर दिया गया है। यागी तूफान का एक हिस्सा आगे बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी में पहले से मौजूद कम दबाव वाले क्षेत्र में शामिल हो सकता है।

जिसके कारण भारत के भी कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बीते शुक्रवार रात को ये चीन से टकराया। अभी तक इस तूफान से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, करीब 100 लोग गंभीर घायल हैं। वहीं 10 लाख लोगों को अपना घर इस तूफान की वजह से छोड़ना पड़ा है।

बता दें कि यह सदी का सबसे बड़ा तूफान है, जिसका नाम यागी है। सूत्रों के मुताबिक इस तूफान ने पहले फिलीपींस में 16 लोगों की जान ली और अब यह चीन की तरफ बढ़ रहा है। इंडो पैसिफिक महासागर से उठा यह चक्रवाती तूफान चीन में समुद्र के दक्षिणी तट से टकराया है। इस वजह से करीब 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चीन रेड अलर्ट पर है और सरकार ने हैनान प्रांत को खाली करने का आदेश दे दिया है।

वही लगभग 5 लाख लोगों को प्रांत से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। तूफान यागी बीते दिन हैनान के वेनचांग शहर से टकराया और इसके कारण चली हवाओं ने खूब तबाही मचाई। हैनान प्रांत में अब जीवन ठप हो गया है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। रेल, सड़क और हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

कितना होगा भारत में इसका असर
भारतीय मौसम विज्ञानियों के अनुसार चीन से टकराने वाला सुपर टाइफून यागी का असर भारत पर भी पड़ सकता है। जिसके कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। खासकर समुद्र तटीय राज्यों कर्नाटक, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि में अगले एक हफ्ते में भारी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश होने का असर बाकी राज्यों पर भी देखने को मिल सकता है। वही मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में 15 सितंबर तक बारिश होने की आशंका जताई है। वही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र में पहले से ही बाढ़ के कारण लोगो का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में अगर अब आगे भी बारिश होती है तो इन राज्यों के हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

read more – Swine Flu in Chhattisgarh : न्यायधानी बना स्वाइन फ्लू का हॉट स्पॉट, अब तक 11 की मौत, जिले में फिर एक महिला की मौत

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.