spot_img
Sunday, June 29, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

SUPAUL BRIDGE ACCIDENT : बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, कोसी नदी पर बने रहे पुल का स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत, कई घायल

SUPAUL BRIDGE ACCIDENT

सुपौल। बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा सामने आया है। कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब अचानक नीचे गिर गया। हादसे में कई मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बतााया जा रहा है कि सुपौल के बकोर और मधुबनी जिले के बीच यह पुल बन रहा है। सुबह सात बजे अचानक पुल के पिलर नंबर 50, 51 और 52 के स्लैब भरभरा कर गिए गए। बिहार में निर्माणाधीन पुल से जुड़ा यह हादसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं। कई बार तो उद्घाटन से पहले भी पुल ढह गए है।

READ MORE – WORLD WATER DAY 2024 : विश्व जल दिवस आज ही क्यों मनाते हैं? आइये जानते है इसका महत्व और इस वर्ष की थीम

खबरों के मुताबिक भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई। इधर, स्थानीय लोगों से मुताबिक स्लैब के नीचे करीब 15 मजदूरों के दबने की आशंका बताई जा रही है। इनमें से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

SUPAUL BRIDGE ACCIDENT

वहीं सुपौल के डीएम काैशल कुमार ने बताया कि भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। मामले की जांच चल रही है। निर्माण कार्य में लगी कंपनी से संपर्क कर आगे की कार्रवाई चल रही है।

वहीं आपको बता दें पिछले साल जून 2023 में बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया था। इसके 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। 1717 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस पुल का सीएम नीतीश कुमार ने 2014 में शिलान्यास किया था। दिसंबर 2022 में भी बेगूसराय में गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया था।

READ MORE – RAIPUR DIARRHEA CASES : राजधानी के लाभांडी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, दूषित पानी से बीमारी की आशंका, 25 से ज्यादा बीमार

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.