spot_img
Wednesday, October 22, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

SUKMA NAXALITE SURRENDER : 26 लाख के इनामी 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, वेट्टी कन्नी समेत 6 महिला नक्सली भी शामिल

SUKMA NAXALITE SURRENDER

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोंटा ब्लॉक में लंबे समय से सक्रिय वेट्टी कन्नी के साथ 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम था।

read more – GT VS PBKS IPL 2025 : श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हराया

सुकमा एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने वालों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहे हैं, जिनमें जवानों पर घातक हमले और सड़कों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

SUKMA NAXALITE SURRENDER

ऑपरेशन और कैंपों के चलते आत्मसमर्पण

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन और नए कैंपों की स्थापना से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सली संगठन की बटालियन नंबर 1 के सदस्य और जगरगुंडा एरिया कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण नीति का मिलेगा लाभ

बता दें कि सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत इन सभी नक्सलियों को आवश्यक सहायता दी जाएगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौटकर बेहतर जीवन जी सकें।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में नक्सल संगठन की पकड़ कमजोर होती जा रही है। कई बड़े नक्सली नेता या तो मारे जा चुके हैं या फिर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। ऐसे में यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठनों के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

read more – CHHATTISGARH BJP : भाजपा में खलबली, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की चिट्ठी से मचा राजनीतिक भूचाल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.