Sukma Naxal Encounter
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नकस्ल क्षेत्र सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में आज यानि शनिवार की सुबह से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर शुक्रवार को जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और कोबरा बटालियन की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी।
शनिवार सुबह से दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षा बलों के जवान मुठभेड़ स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग कर रहे हैं। वहीं एसपी चव्हाण ने कहा कि नक्सल ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
READ MORE – China Boat Accident : चीन में भीषण जल दुर्घटना, जहाज-नाव टक्कर में 11 मृत, 5 लापता
Sukma Naxal Encounter
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। जिसमे नवंबर 2024 में भेज्जी इलाके में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 3 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे। घटनास्थल से एके-47, इंसास राइफल और एसएलआर समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए थे।
वहीं इसके अलावा, अक्टूबर 2024 में पामलूर के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर पोट्टम लोकेश को मार गिराया था, और मौके से पिस्टल व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।
लेकिन इन सफलताओं के बावजूद, क्षेत्र में नक्सली गतिविधियाँ जारी हैं, और सुरक्षाबल सतर्कता से नक्सल विरोधी अभियानों को अंजाम दे रहे हैं। जो बहुत ही चिंता का विषय है।