AB News

Special Article : सफलता की कहानी, किसान की जुबानी…सरकारी नीति का असर, बढ़ी आय, खुशहाल किसान

Special Article: Success story, in the words of the farmer...impact of government policy, increased income, happy farmers

Special Article

रायगढ़, 19 नवंबर। Special Article : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक उन्नति एवं सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों का व्यापक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति ने रायगढ़ जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

ग्राम कोड़तराई के किसानों में धान विक्रय को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीण किसान श्याम दयाल पटेल ने बताया कि इस वर्ष उनके परिवार का पहला टोकन जारी हुआ, जिसके तहत उन्होंने 44 क्विंटल धान बेचा। 40 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले पटेल परिवार के अनुसार सरकार की इस नीति ने उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इससे उन्हें बच्चों की शिक्षा, कृषि उपकरणों की खरीद, परिवार की जरूरतों की पूर्ति एवं भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

उन्होंने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि खरीदी के लिए उत्कृष्ट तैयारी की गई है। केंद्रों पर छाया, बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता, सटीक तौल मशीनें तथा पर्याप्त बारदाना जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

सरकार की इन किसान-केंद्रित नीतियों से ग्राम कोड़तराई सहित पूरे जिले में किसानों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये निर्णय उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

Exit mobile version