AB News

sp transferred in kawardha: कवर्धा में दो महिनें में 2 बार बदले SP, धर्मेंद्र छवई संभालेंगे जिले की जिम्मेंदारी, 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर

sp transferred in kawardha

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर SP का ट्रांसफर कर दिया गया है। राजेश अग्रवाल की जगह अब  धर्मेंद्र छवई को कवर्धा में नियुक्त किया गया है। बता दें कि 2 महिने पहले ही अभिषेक पल्लव को हटाकर राजेश अग्रवाल को पदभार दिया गया था। वही राजेश अग्रवाल के साथ 4 आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है। गृह मंत्रालय ने यह आदेश देर रात जारी किया है।

 

जानकारी के मुताबिक, SP राजेश अग्रवाल का ट्रांसफर उनके खराब स्वास्थ के लेकर बताया जा रहा है। राजेश अग्रवाल का कुछ दिनों से लगातार तबियत खराब होने के कारण वे रायपुर में भर्ती थे। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी किया था। अभी फिलहाल वे ठीक है लेकिन स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं। इस कारण उन्हें कवर्धा से हटाया गया। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

4 IPS अफसरों के तबादले

गृह मंत्रालय ने देर रात सोमवार को SP राजेश अग्रवाल के साथ 4 IPS अफसरों के तबादले का भी आदेश जारी किया है। जिसमें मयंक गुर्जर को बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की और बीजापुर की ASP पूजा कुमार को दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

 

Exit mobile version