Smart Electricity Meter : बिजली उपभोक्ता के लिए राहत भरी खबर अब घरो में लगेगा स्मार्ट मीटर, मोबाइल की तरह करना पड़ेगा रिचार्ज, जितना बैलेंस उतना  बिजली

Smart Electricity Meter : बिजली उपभोक्ता के लिए राहत भरी खबर अब घरो में लगेगा स्मार्ट मीटर, मोबाइल की तरह करना पड़ेगा रिचार्ज, जितना बैलेंस उतना बिजली

Smart Electricity Meter

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने दुर्ग जिले में स्मार्ट बिजली के मीटर लगाना शुरू कर दिया है। दुर्ग के मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने भिलाई तीन स्थित सीएसईबी कॉलोनी में बबिता नाम की उपभोक्ता के घर में पहला स्मार्ट मीटर लगाया। इस दौरान मौके पर बिजली विभाग के कई इंजीनियर मौजूद रहे। CSPDCL ने दुर्ग जिले में 14 जून 2024 से इसकी शुरूआत की है।

read more – BALODABAZAR VIOLENCE : बलौदाबाजार में हुआ हिंसात्मक घटना प्रदेश के माथे पर कलंक, इतिहास में नहीं फूंके गए एसपी, कलेक्टर के दफ्तर : कांग्रेस

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना बनाते हुए उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत प्रथम चरण में 25 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।

इसके बाद लक्ष्य पूरा होने के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले दो महीने तक इसका संचालन पोस्ट पेड बिजली बिल के अनुसार यानी पहले की तरह ही किया जायेगा।

इसके बाद तीसरे महीने से इस मीटर को प्रीपेड कर दिया जाएगा। यानी कि उपभोक्ता को बिजली का उपयोग करने से पहले मोबाइल की तरह पहले रीचार्ज करना होगा और उसके मुताबिक ही बिजली की सप्लाई होगी।

स्मार्ट मीटर लगने से होने वाले फायदे

  • स्मार्ट मीटर होने से सही और सटीक मीटर रीडिंग मिल पाएगी।
  • मोबाइल पर बिजली खपत की पूरी जानकारी मिलेगी।
  • बिजली रिचार्ज और बैलेंस की जानकारी मोबाइल पर ही देखा जा सकेगा।
  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर को मोबाइल के बैलेंस की तरह रिचार्ज करना होगा।
  • जितने का रिचार्ज करेंगे उतनी ही राशि की बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • मीटर का रिचार्ज सभी UPI और ऑनलाइन माध्यमों से हो सकेगा।
  • स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • बैलेंस खत्म होने के पहले उपभोक्ताओं को मिलेगा अलर्ट मैसेज।

read more

 

News and Politics राज्य खबर