spot_img
Wednesday, October 22, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

SM Krishna Passes Away : कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा का हार्ट अटैक से निधन, 92 वर्ष की उम्र में अपने आवास पर ली अंतिम सांस

SM Krishna Passes Away

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे एसएम कृष्णा का निधन हो गया है। एसएम कृष्णा ने अपने आवास पर सुबह 2:45 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाया जाएगा। एसएम कृष्णा का पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है। वे विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके थे। कृष्णा को पिछले एक साल से उन्हें सांस लेने में समस्या आ रही थी। उनका इलाज चल रहा था।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि एसएम कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ था। वे साल 1999 से 2004 कर कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे थे। 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एसएम कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 को उन्हें विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

2017 में कांग्रेस से दिया इस्तीफा

एसएम कृष्णा दिसंबर 2004 में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने। 5 मार्च, 2008 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में वह राज्यसभा के लिए चुने गए। वह 22 मई 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री बने। साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया। 2023 में सरकार ने एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

read more – JP Nadda CG Visit : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.