AB News

Silver price hike : चांदी ने तोड़ा इतिहास! 1 किलो चांदी ₹1 लाख के पार, बाजार में सनसनी

Silver price hike

आज की सबसे बड़ी खबर:

नई दिल्ली। चांदी की चमक ने आज नया इतिहास रच दिया है। चांदी की कीमतों ने आज सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार ₹1 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। यह चांदी के बाजार में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है, जिसने निवेशकों और व्यापारियों के बीच हलचल मचा दी है।

बता दें कि 18 मार्च को चांदी के दामों में ₹663 प्रति किलो की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी ₹99,767 प्रति किलो पर बिक रही थी। इस ऐतिहासिक उछाल की पुष्टि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ताज़ा रिपोर्ट में की गई है।

Silver price hike

चांदी की कीमतों में लगातार उछाल

पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

क्यों बढ़ रही है चांदी की कीमत?

विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के दामों में आई इस रिकॉर्डतोड़ तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं:

Silver price hike

निवेशकों के लिए बड़ा संकेत

चांदी की कीमतों में आए इस उछाल ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बाजार के जानकारों का मानना है कि अगर यही तेजी बनी रही तो आने वाले दिनों में चांदी और ऊंचे स्तर को छू सकती है।

READ MORE – Partial Solar Eclipse 2025 : 29 मार्च 2025 को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा और भारत पर पड़ेगा या नहीं असर

 

Exit mobile version