पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
टिकरापारा थाना, रायपुर में इस मामले में मर्ग क्रमांक 43/25, धारा 194 बीएनएस के तहत पंचनामा कार्रवाई की गई है। घटना की सूचना कांकेर और रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार
स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना का पैतृक गांव कुनकुरी ब्लॉक, जिला जशपुर में है। परिजनों को शव के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार सिन्हा तथा आरक्षक गौतम, संजय और भागीराम पुलिस दल के साथ रवाना किया गया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक की पुत्री अनामिका पन्ना से दूरभाष पर बात कर संवेदना प्रकट की और कहा कि, राज्य सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 1, 2025
मैंने उनकी बिटिया अनामिका से दूरभाष पर बात कर सांत्वना व्यक्त की है। सरकार इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिजनों को…
