spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Sharda Sinha Passes Away : भोजपुरी ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

Sharda Sinha Passes Away

भोजपुरी स्वर कोकिला और पद्म पुरस्कार से सम्मानित मशहूर गायिका शारदा सिन्हा की 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक शारदा सिन्हा पिछले छह वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स में भर्ती किया गया था।

वहीं एक दिन पहले सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। पूरे देश में उनकी सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी था, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं। शारदा सिन्हा ने मंगलवार की रात 09:20 पर अंतिम सांस ली।

Sharda Sinha Passes Away

दिल्ली AIIMS के एक अधिकारी ने बताया कि सेप्टिसीमिया की वजह से शारदा सिन्हा को रिफ्रैक्टरी शॉक के चलते रात नौ बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। सेप्टिसीमिया से मतलब यह है कि शरीर के खून में बैक्टीरिया असर करने लगता है, जिससे गंभीर संक्रमण होता है। सीधे शब्दों में कहें तो शरीर का खून दूषित हो जाता है।

इस खबर ने देशभर में उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। शारदा सिन्हा के गाये छठ गीत इन दिनों हर तरफ बज रहे हैं और इस महापर्व के बीच में उनके देहांत की खबर से प्रशंसकों में मायूसी छा गई है। बता दें कि शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया पर उनकी तबियत बिगड़ने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है और बताया कि उनकी मां की हालत नाजुक है। सोमवार 4 नवंबर को दोपहर के समय उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था।

Sharda Sinha Passes Away

बता दें कि शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थी, जिन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। उनके छठ पूजा के गीत बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। उनकी पहचान एक ऐसी गायिका की थी जो अपनी मिठास भरी आवाज से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ती थी।

पद्म भूषण से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा को 2018 में मल्टीपल मायलोमा कैंसर का पता चला था। हाल ही में, उन्होंने अपने पति ब्रज किशोर सिन्हा को खो दिया, जो ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे। दोनों ने इस साल अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.