spot_img
Thursday, June 19, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Sawan 2024 Start Date : 22 जुलाई से सावन सोमवार की होगी शुरुआत, व्रत के दौरान महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम

Sawan 2024 Start Date

हिंदू धर्म में सावन के महीने को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अत्यंत खास माना गया है। भगवान शिव को प्रिय सावन मास में विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से हर प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के महीने में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं।

read more – BANGLADESH VIOLENCE : हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश, सेना को शूट एट साइट का आदेश, अब तक 114 की मौत, 978 भारतीय छात्र वापस लौटे

जबकि, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की कामना करते हुए सावन में भगवान शिव की व्रत-पूजा करती हैं। लेकिन, सावन में सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को कुछ कार्य भूल से भी नहीं करने चाहिए। हिंदू धर्म में सावन के महीने को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अत्यंत खास माना गया है।

Sawan 2024 Start Date

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा और उनकी कृपा पाने के लिए सबसे सर्वोत्तम माना जाता है। सावन में की जाने वाली कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व है। आइये जानते है इस साल सावन कब से शुरू होगा और सावन में सोमवार व्रत कब-कब रखा जाएगा, जानिए विस्तार से।

 

सावन सोमवार के दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियों को भूल से भी अपने बाल नहीं धोने चाहिए। इसके अलावा इस दिन काले या नीले रंग के वस्त्र भूलकर भी नहीं पहने। इतना ही नहीं, अगल पीरियड (मासिक धर्म) है तो ना तो शिवलिंग की पूजा करें और ना ही शिवलिंग को छूएं। क्योंकि, ऐसा करने से व्रत पूरी तरह से भंग हो जाएगा। जिसके बाद पूजा उपवास का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।

सावन सोमवार व्रत करने के नियम
  • सावन में सोमवार का व्रत रखने के लिए प्रात: जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद घर के पूजा घर या मंदिर की साफ सफाई करें।
  • भगवान की पूजा मंदिर या घर में की जा सकती है।
  • भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र, धतुरा, दूध, जल, फल जैसी चीजों की जरूरत होती है।
  • मंदिर या घर में विधि विधान से शिवलिंग की पूजा करने के बाद अभिषेक करना चाहिए।
  • व्रत रखने वालों को फलहार करना चाहिए, अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए।

Sawan 2024 Start Date

पूजा करते समय इन 3 मंत्रों का जाप कर सकते हैं

  • ॐ नमः शिवाय !!
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात ||
  • कर्पूर गौरं करुणावतारं संसार सारं, भुजगेंद्र हारम | सदा वसंतं हृदये, अरविंदे भवं भवानी सहितं नमामि ||

हर बार सावन में 4 सोमवार पड़ते हैं, लेकिन इस बार सावन के महीने में चार नहीं बल्कि पांच सोमवार पड़ने वाले हैं। सावन सोमवार पर भक्त देश भर के कई शिव मंदिरों में पहुंच कर भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। मान्यता है कि इस महीने में किए गए दान और पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में सावन के दौरान भारी संख्या में शिव भक्त दर्शन करने के लिए आते है।

इस वर्ष सावन के पहले दिन ही सोमवार है। ऐसे में सावन महीने का पहला सोमवारी का व्रत 22 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई 2024 को दूसरा सोमवारी व्रत, 5 अगस्त 2024 को तीसरा सोमवारी व्रत रखा जाएगा। वहीं, 12 अगस्त 2024 को चौथा सोमवार है और 19 अगस्त 2024 को सावन का आखिरी सोमवार का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सावन पूर्णिमा भी है।

read more – GURU PURNIMA 2024 : आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आइये जानते है इसके महत्व को

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.