spot_img
Friday, June 20, 2025

PURULIA ACCIDENT : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बोलेरो, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

PURULIA ACCIDENT पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर...

Latest Posts

Saudi Arabia Heatwave : सऊदी अरब के मक्का में गर्मी से 645 हज यात्रियों की मौत, इनमे 68 भारतीय शामिल, मक्का में अधिकतम तापमान 52°C पहुंचा

Saudi Arabia Heatwave

सऊदी अरब के मक्का में गर्मी के कारण 12 से 19 जून के बीच 645 हज यात्रियों की मौत होने की खबर मिल रही है। इनमें 68 भारतीय शामिल हैं। भारत से इस साल 1,75,000 यात्री हज यात्रा में शामिल होने के लिए गए थे। यह जानकारी सऊदी अरब के एक डिप्लोमैट ने दी।

read more – CGPSC MAINS EXAM 2024 : CGPSC मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 24 से 27 जून तक होगी परीक्षा, 5 जिलों में बनाए गए केंद्र

डिप्लोमैट ने बताया कि कई भारतीय लापता भी हैं। मृतकों में कई बुजुर्ग तीर्थयात्री भी शामिल हैं। हज यात्रा 14 जून को शुरू हुई थी। जिसका कल बुधवार को आखिरी दिन था। मिली जानकारी के मुताबिक ये मौतें पिछले एक हफ्ते के दौरान हुई हैं और हज के आखिरी दिन 6 भारतीय की मौत होने की खबर है।

Saudi Arabia Heatwave

कई मौतें प्राकृतिक कारणों और बुजुर्गों की हुई है, जबकि कुछ मौतों की वजह भीषण गर्मी है। भारतीय नागरिकों की मौत पर अभी तक भारत सरकार की और से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मक्का में पिछले 3 दिनो का तापमान 46 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। तो वही 17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक, मक्का पर जलवायु परिवर्तन का गहरा असर हो रहा है। हर 10 साल में यहां का औसत तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ता जा रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.