Satluj Express
लुधियाना। फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सतलुज एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम लुधियाना जिले के बद्दोवाल स्टेशन के पास कुछ अपराधिकतत्वों तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिसमे चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर से चंडीगढ़ जा रही सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। लुधियाना जिले में बद्दोवाल स्टेशन के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिस के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई।
Satluj Express
जिसके बाद GRP और RPF ने जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर DSC ऋषिपाल ने की। हमले में 4 साल की मासूम प्रिंस बुरी तरह घायल हो गया। प्रिंस के सिर की हड्डी टूट गई है। वहीं करीब 2 से 3 अन्य यात्रियों के भी चोट आई। पत्थर लगने के कारण ट्रेन की कोच में हड़कंप मच गया।
लोगों ने जंजीर खींच कर ट्रेन रोकी। ट्रेन में बच्चे का हाल जानने टी.टी स्टाफ पहुंचा लेकिन गाड़ी में प्राथमिक उपचार की कोई सुविधा नहीं थी। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पत्थरबाजी दौरान ट्रेन के लोको पायलट के भी पत्थर लगा है। खून से लथपथ प्रिंस को रेलवे स्टेशन लुधियाना पहुंच कर प्राथमिक उपचार मिला।
अधिकारी बने मूक दर्शक
सरेआम ट्रेन पर पत्थरबाजी हो रही है लेकिन ट्रेक पर पेट्रोलिंग करने वाले अधिकारियों को इस बात की भनक तक नहीं है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी कौन कर रहा है। पत्थरबाजी का ये कोई पहला मामला नहीं है। कई बार पत्थरबाजी के मामले सामने आ चुके है लेकिन RPF और GRP जिम्मेवाली का नाम पर एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक देती है। रेलवे पुलिस के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए है।