Salman Khan House Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार

Salman Khan House Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार

Salman Khan House Firing Case

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी।

बाइक से आए दो हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

Salman Khan House Firing Case

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। दोनों आरोपी शूटर्स बिहार के मसीही,पश्चिम चंपारण के रहने वाले है। इन दोनों के खिलाफ पहले से चोरी,चैन स्नैचिंग जैसे अपराध प्रकरण दर्ज हैं।

read more – ODISHA BUS ACCIDENT : कोलकाता जा रही बस ओडिशा में फ्लाईओवर से गिरी, 5 की मौत, अन्य 40 घायल

लॉरेंस गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमले हो सकते है। पुलिस को संदेह है कि अनमोल ने फेसबुक पोस्ट डालने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली धमकी भरी फेसबुक पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से की थी।

Salman Khan House Firing Case

बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस ने सलमान को राजस्थान के जोधपुर से जुड़े काले हिरण का शिकार मामले में माफी मांगने या अंजाम भुगतने जैसी धमकियां दे चुका है। वह खुद को विश्नोई समाज के हक में आवाज उठाने वाला शख्स मानता है।

मार्च 2023 में लॉरेंस से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा कर उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा में सलमान खान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

Salman Khan House Firing Case

कब-कब मिली धमकी
  • जून 2022 में सलमान के पिता सलीम खान को एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।’
  • पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिक था। उसने मुंबई पुलिस को कॉल करके धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया और कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।
  • पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले एक शख़्स धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल करके लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जब जोधपुर आएगा तो तुझे भी सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जायेगा।
  • जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। जिसे पुलिस ने पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Breaking News Knowledge National News and Politics