spot_img
Tuesday, June 17, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Saint Acharya Vidyasagar Maharaj : ब्रह्मलीन हुए आचार्यश्री विद्यासागर महराज, आज निकलेगी पालकी, राज्य सरकार ने किया राजकीय शोक का ऐलान

Saint Acharya Vidyasagar Maharaj

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर राजकीय शोक का ऐलान किया है। आदेश में सरकार ने लिखा, जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के देहावसान पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में दिनांक 18 फरवरी 2024 को आधे दिवस का राजकीय शोक घोषित करता है।

राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहाँ पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जावेगा।

जैन मुनि संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने शनिवार को अपना देह त्याग दिया है। शनिवार रात 2:35 बजे उनकी समाधि हुई। आचार्यश्री ने विधिवत सल्लेखना बुद्धिपूर्वक धारण करली थी। पूर्ण जागृतावस्था में उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन के उपवास गृहण करते हुए आहार और संघ का प्रत्याख्यान कर दिया था।

साथ ही उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था। 6 फरवरी मंगलवार को दोपहर शौच से लौटने के उपरांत साथ के मुनिराजों को अलग भेजकर निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागर जी से चर्चा करते हुए संघ संबंधी कार्यों से निवृत्ति ले ली और उसी दिन आचार्य पद का त्याग कर दिया था।

Saint Acharya Vidyasagar Maharaj

उन्होंने आचार्य पद के योग्य प्रथम मुनि शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागर जी महाराज को योग्य समझा और तभी उन्हें आचार्य पद दिया जावे ऐसी घोषणा कर दी थी जिसकी विधिवत जानकारी दी जाएगी।

आचार्यश्री का डोला आज चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ से दोपहर 1 बजे निकाला जाएगा। वहीं चन्द्रगिरि तीर्थ पर ही पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। उनके देवलोक गमन पर शोक की लहर है।

Saint Acharya Vidyasagar Maharaj

इसे लेकर मध्य प्रदेश में सरकार ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साध ही प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। वहीं श्रद्धेय संत की अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप उपस्थित रहेंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.