spot_img
Friday, June 20, 2025

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING : दिल्ली से लेह जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 180 यात्री सुरक्षित

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी खराबी के...

Latest Posts

Russia-Ukraine war : रूसी सेना में 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता, भारत ने वापसी का किया आग्रह

Russia-Ukraine war

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में जारी है। इस बीच विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए 12 भारतीय मारे गए हैं, वहीं 16 लापता हैं। वहीं मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को वापस भेजे जाने का आग्रह किया गया है।

इसमें कहा गया कि रूसी सेना में कार्यरत 12 भारतीयों की अब तक मौत हो चुकी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक 96 भारतीय वापस भारत लौट चुके हैं तो वहीं 18 भारतीय अब भी रूस में ही मौजूद हैं।

बता दें कि, हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में केरल के रहने वाले एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। केरल के त्रिशूर के रहने वाले 32 वर्षीय बिनिल बाबू रूस की सेना में भर्ती थे और वह यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे थे। बिनिल बाबू की मौत को विदेश मंत्रालय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मंत्रालय ने कहा कि हमारे दूतावास ने रूसी अधिकारियों से संपर्क किया है ताकि उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। वहीं एक अन्य केरल निवासी, जो रूसी सेना में सेवा दे रहे थे, घायल हो गए हैं, जिनका मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.