Russia-Ukraine war : Russia ने Ukraine पर एक साथ दागे 120 मिसाइलें और 90 ड्रोन

Russia-Ukraine war : Russia ने Ukraine पर एक साथ दागे 120 मिसाइलें और 90 ड्रोन

Russia-Ukraine war

रूस ने एक बार फिर रविवार को यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला करते हुए 120 मिसाइलें और 90 ड्रोन से हमला किया है। इस हमले कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह हमला यूक्रेन के पावर प्लांट्स पर किया गया है। इस हमले की पुष्टि खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी की है। यूक्रेनी रक्षा बलों ने 140 से अधिक हवाई खतरों को मार गिराया।

इस हमले में यूक्रेन के कई शहरों में विस्फोट हुए, जिनमें राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा और देश के पश्चिमी और मध्य भागों के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। मिकोलाइव शहर में ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। कीव में एक आवासीय इमारत में आग लग गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी DTEK ने बताया कि उसके थर्मल पावर प्लांट पर हमला हुआ है और उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है। कंपनी के अनुसार यह इस साल उनके ऊर्जा संयंत्रों पर आठवां बड़ा हमला है। फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू होने के बाद से DTEK के थर्मल पावर प्लांट पर 190 से अधिक बार हमले किए जा चुके हैं।

read more – PM Modi Brazil Visit : ब्राजील दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, 19वें G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Breaking News International News and Politics