spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Rohit Bal Passed Away : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्टअटैक से निधन, लम्बे समय से थे बीमार

Rohit Bal Passed Away

मुंबई। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। 63 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फैशन जगत ही नहीं पूरा देश दुखी है। सूत्रों के मुताबिक रोहित बल पिछले साल से ही दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्हें नवंबर, 2023 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

read more – CG News : राजधानी में 3 जगहों पर आगजनी की घटना, हजारों-लाखों का हुआ नुकसान

जिसके बाद उन्होंने लंबे समय तक फैशन इंडस्ट्रीज से दूरी बना ली थी। वहीं इसी साल के मध्य में उन्होंने फैशन इंडस्ट्रीज में लैक्मे इंडिया फैशन वीक से कमबैक किया था। 1996 में टाइम पत्रिका ने उन्हें भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था। रोहित ने अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल, ईशा गुप्ता, कंगना रनौत, पूजा हेगड़े समेत कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं।

Rohit Bal Passed Away

श्रीनगर में हुआ जन्म

रोहित बल का जन्म जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने 1986 में अपने करियर की शुरुआत की। बहुत कम समय में वो भारत के फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन गए थे। उन्हें 2006 में इंडियन फैशन अवॉर्ड में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला। बल को 2001 में किंगफिशर फैशन अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है। रोहित बल 2012 में लैक्मे ग्रैंड फिनाले डिजाइनर अवॉर्ड के लिए भी नामित हो चुके थे।

read more – CG News : राजधानी में 3 जगहों पर आगजनी की घटना, हजारों-लाखों का हुआ नुकसान

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.