Rewa Womens Bury
रीवा। मध्य प्रदेश की सरकार एक ओर जहा लाड़ली बहना योजना चला कर नारी सशक्तिकरण की बात कर रही है। तो वही रीवा में कुछ हैवानों ने जमीन विवाद में हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। पट्टे की जमीन पर रास्ता बनाने का विरोध करने पर हैवानों द्वारा 2 महिलाओं पर डंपर में भरा मुरम पलटकर उनको उसमें जिंदा दफनाने की कोशिश की गई।
शनिवार को दोपहर में घटित हुई इस घटना का वीडियो रविवार को वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। समय रहते आस-पास के लोगों को महिलाओं को बाहर निकाला जिससे उनकी जान बच गयी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Rewa Womens Bury
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दबंगों ने दो महिलाओं के ऊपर डंपर से पूरा का पूरा मुरूम गिरा कर उन्हें जिंदा दफनाने की कोशिश की। दबंगों की इस हरकत के बाद मौके पर हंगामा मच गया और भाग कर लोगों ने दोनों महिलाओं की जान बचाई।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर अपराध कायम कर एफआईआर दर्ज की। जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और डंपर को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल इस वीडियो की जांच कराई जा रही है। महिलाओं के साथ हुई इस बर्बरता में आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है।
Rewa Womens Bury
मिली जानकारी के मुताबिक मनगवां थाना के गंगेव पुलिस चौकी अंतर्गत हिनौता गांव में दबंगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। राजेश सिंह उर्फ छुटकउ अपने डंपर और जेसीबी से विवाद वाली जमीन पर मुरुम डलवाकर सड़क बनवा रहे था। दोनों महिलाएं इसका विरोध करने के लिए वहां पहुंची। तो दूसरे पक्ष के गोकर्ण पांडेय, महेंद्र पांडेय, चंद्रभान पांडेय सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद उनके ऊपर ही डंपर में रखी मुरुम डाल दी।
घटना में दो महिलाएं मुरुमके अंदर दब गईं। आसपास के लोग उन्हें बचाने दौड़े और फावड़े से मुरुम हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इस घटना में दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेर में भर्ती करवाया गया है। महिलाओं को जिंदा दफन करने के मामले को लेकर स्थानिय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने की मांग की है।