AB News

Religion Conversion : उप्र के कानपुर में धर्मांतरण प्रयास के आरोप में पादरी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों का कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

Religion Conversion

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नवाबगंज में 100 से अधिक लोगों के कथित धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में रविवार को एक चर्च के पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक पादरी और उसके सहयोगी को गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन के लिए बसों में 100 से अधिक लोगों को पड़ोसी जिले उन्नाव ले जाते समय गिरफ्तार किया है।

READ MORE – ARUNACHAL PRADESH : एक बार फिर चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर ठोका अपना दावा, बदले 30 शहरों के नाम

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साइमन विलियम (पादरी) और दीपक मॉरिस रूप में की गई। ये दोनों कानपुर के निवासी है। खबरों के मुताबिक, कर्नलगंज के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) महेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।

Religion Conversion

एसीपी ने कहा कि जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गंगा बैराज पहुंची, जहां पुलिस ने 100 से अधिक पुरुषों और महिलाओं को ले जा रही दो बसों को रोका। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पहचान संजय (45) बताई और पुलिस को बताया कि उसे और 100 से अधिक अन्य लोगों को जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए उन्नाव के एक गिरजाघर में ले जाया जा रहा था।

अधिकारी से मिली जानकरी अनुसार उन्हें प्रति माह 40 हजार से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद और मेडिकल सहायता के अलावा नौकरी देने का वादा किया गया था। धर्मांतरण के बाद उन्हें अपने घरों से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति हटाने के लिए भी कहा गया। पुलिस इन सब आरोपों की जांच कर रही है।

READ MORE – MEDICINE PRICE HIKE : पेट्रोल-डीजल गैस के बाद अब खरीदनी होंगी महंगी दवाइयां, 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी 800 दवाइयां

 

Exit mobile version