spot_img
Monday, June 16, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

RCB Captaincy : IPL 2025 में नया अध्याय, कोहली नए युवा कप्तान संग मैदान में, RCB के बड़े ऐलान पर कोहली का रिएक्शन देख फैंस हैरान!

RCB Captaincy

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम ने सभी को चौंकाते हुए रजत पाटीदार को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। रजत, RCB की कप्तानी संभालने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। RCB का कप्तान बनाए जाने के बाद रजत पाटीदार को विराट कोहली ने मुबारकबाद भी दी है।

रजत पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की टीम की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। उनके इस प्रदर्शन के बाद, RCB ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

RCB Captaincy

रजत पाटीदार ने RCB द्वारा कप्तान बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि वह इस चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “RCB एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और मुझे उनके लिए खेलना पसंद है। कप्तानी का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है, और मैं टीम की सफलता के लिए पूरी मेहनत करूंगा।”

विराट कोहली, जिन्होंने 2013 से 2021 तक RCB की कप्तानी की थी, ने रजत पाटीदार को बधाई देते हुए कहा, “रजत एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मुझे विश्वास है कि उनकी कप्तानी में टीम नई ऊंचाइयों को छुएगी। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” अब 36 साल के विराट कोहली खुद से 5 साल छोटे कप्तान की अगुवाई में खेलते नजर आएंगे। इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है।

फैंस अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कोहली और नए युवा कप्तान की जोड़ी किस तरह मैदान पर प्रदर्शन करती है और क्या यह बदलाव आरसीबी को उसका पहला आईपीएल खिताब दिला पाएगा।

read more – LOVE STORY OF BASTAR : पानी की प्यास ने रिश्तों को जलाया, पर अमर रही झिटकु-मिटकी की प्रेम कहानी

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.