RAVANA DAHAN IN RAIPUR
रायपुर। आज देशभर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वही राजधानी में भी आज डब्ल्यूआरएस मैदान में 101 फीट ऊंचे विशाल रावण दहन किया जाएगा। इसके साथ ही रायपुर में प्रमुख 5 जगहों के अलावा 100 से अधिक जगहों पर रावण दहन किया जायेगा।
राजधानी में 10 से अधिक जगहों शंकर नगर, बीटीआइ मैदान, सप्रे शाला मैदान, बोरियाखुर्द, बिरगांव, कटोरातालाब, चौबे कालोनी, सुंदर नगर, आमापारा, लाखेनगर समेत अनेक जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। वहीं इस बार सबसे ऊंचा रावण पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में तैयार हो रहा है, जबकि रावणभाठा में 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा।
RAVANA DAHAN IN RAIPUR
इस बार शहर में कोलकाता, जबलपुर, भिलाई और बलौदाबाजार से भी टीमें बुलाई गई थी। तो वहीं रावण दहन को लेकर प्रशासन स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक होने की वजह से सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो, इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है।
वहीं शहर की लगभग सभी आयोजन समितियों ने आतिशबाजी, रामलीला मंचन का कार्यक्रम रखा है। प्रदेश में भगवान राम को भांजा (छत्तीसगढ़ी में भांचा) माना जाता है। पूजा के बाद रावण पुतले का दहन किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय WRS मैदान में प्रदेश के सबसे बड़े रावण पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इन सड़कों पर शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक रहेगा जाम