Ration Card :  छत्‍तीसगढ़ में एक नवंबर से बदल दिए जायेंगे नियम, लाखों राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन, जानिए क्या है वजह….

Ration Card : छत्‍तीसगढ़ में एक नवंबर से बदल दिए जायेंगे नियम, लाखों राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन, जानिए क्या है वजह….

Ration Card

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार लाख 11 हजार 452 राशनकार्डधारी हैं जिन्होंने अभी तक अपना सत्यापन नहीं करवाया है। जिनमें से राजधानी रायपुर में 62 हजार लोग शामिल हैं। ऐसे में खाद्य विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 31 अक्टूबर के बाद ऐसे राशनकार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा और इन कार्डधारियों को चावल आवंटन नहीं किया जाएगा।

read more – Chhattisgarh Rajyotsava 2024 : 10,000 दीपोत्सव के साथ मनाया जायेगा छत्तीसगढ़ का 24वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी समेत सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में कुल 6 लाख 1 हजार 735 राशनकार्डधारियों में से 62 हजार 966 का कोई अता-पता नहीं है। प्रदेश में पिछले आठ महीनों से राशनकार्ड का सत्यापन चल रहा है, लेकिन 4 लाख 11 हजार 452 कार्डधारियों ने बार-बार अपील करने के बावजूद सत्यापन नहीं कराया।

Ration Card

बता दें कि सरकार राशन कार्ड धारियों को हर महीने गरीब लोगों को मुफ्त अनाज वितरित करती है। इसके लिए राशन कार्ड का आधार कार्ड से जोड़ना और ई-केवाईसी कराना अनिवार्य था। इसके लिए आप किसी भी नजदीकी अनाज वितरण केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

लेकिन सरकार राशन कार्ड से मिलने वाले खाद्यान्नों को लेकर 1 नवंबर से कुछ बदलाव करने जा रही है, जो कि आपके लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अब सरकार 1 नवंबर से नई व्यवस्था लाने जा रही है। राशन की दोनों योजनाओं में सरकार ने चावल की मात्रा घटाकर गेहूं की मात्रा ज्यादा कर दी है। राशन की दुकान वालों के अनुसार सरकार ने नई व्यवस्था को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं जिन्हें 1 नवंबर 2024 से लागू किया जाना है।

read more – PM Modi on Diwali : PM मोदी ने कच्छ में भारतीय सैनिकों के साथ मनाई दीवाली

Breaking News News and Politics राज्य खबर