AB News

Ratan Tata Successor : आखिर अब कौन बनेगा रतन टाटा का वारिस? किसके हाथों में होगी टाटा ग्रुप की कमान

Ratan Tata Successor

मुंबई। भारतीय मशहूर उद्योगपति रतन टाटा, जिन्हें टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने का श्रेय दिया जाता है, का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रतन टाटा बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। हालांकि रतन टाटा सिर्फ एक अरबपति नहीं बल्कि एक ऐसे व्‍यक्ति थे, जिन्‍होंने टाटा समूह के साथ इस देश और यहां के करोड़ों लोगों के लिए बहुत कुछ दिया है।

यही कारण है कि रतन टाटा के निधन से हर शख्श दुखी है। उन्‍हें संयमित जीवनशैली और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से परोपकारी कार्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए भी जाना जाता है। अब रतन टाटा के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब उनका उत्तराधिकारी कौन बनेगा। 400 बिलियन डॉलर के ग्रुप को आगे लेकर कौन चलेगा? इनमें रतन टाटा के सौतेले भाई, भतीजे और भतीजी के नाम शामिल हैं।

Ratan Tata Successor

बता दें कि रतन टाटा के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं आज शुरू नहीं हुई है। यह चर्चाएं काफी वक्‍त से होती रही हैं। टाटा परिवार में एन चंद्रशेखर टाटा संस के 2017 से चेयरमैन हैं। उनके अलावा टाटा ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों से ऐसे बहुत से लोग हैं, जो भविष्‍य में टाटा समूह में अलग-अलग जिम्‍मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं।

ये हो सकते हैं रतन टाटा के वारिस

नोएल टाटा : नवल टाटा की सिमोन से दूसरी शादी से जन्मे नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। ऐसे में नोएल टाटा इस विरासत को संभालने के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार हैं। वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, सर रतन टाटा ट्रस्ट, जेएन टाटा एंडोमेंट और बाई हीराबाई जेएन टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन से जुड़े हुए हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। नोएल नवल टाटा कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड और स्मिथ पीएलसी के बोर्ड में भी हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं – माया, नेविल और लिआ टाटा जो ग्रुप के संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं।

Ratan Tata Successor

माया टाटा : नोएल टाटा की छोटी बेटी 34 वर्षीय माया टाटा, टाटा ग्रुप में लगातार आगे की ओर बढ़ रही हैं। बेयस बिजनेस स्कूल और वॉरविक यूनिवर्सिटी से एजुकेशन हासिल करने के बाद, उन्होंने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में प्रमुख पदों पर कार्य किया है। विशेष रूप से, उन्होंने अपनी रणनीतिक कौशल और दूरदर्शिता का प्रदर्शन करते हुए टाटा न्यू ऐप लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भी टाटा समूह का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है।

नेविल टाटा : नेविल टाटा, नोएल टाटा और अलू मिस्त्री के दूसरे बेटे हैं। 32 साल नेविल टाटा फैमिली बिजनेस में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। टोयोटा किर्लोस्कर ग्रुप की मानसी किर्लोस्कर से शादी करने वाले नेविल ट्रेंट लिमिटेड के तहत आने वाली कंपनी स्टार बाज़ार के हेड हैं।

Ratan Tata Successor

लिआ टाटा : नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी लिआह ने स्पेन के मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। 39 साल की लिआ टाटा, टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी छाप छोड़ रही हैं। स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से पढ़ी लिआ टाटा ने ताज होटल रिसॉर्ट्स और पैलेसेस में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। मौजूदा समय में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में ग्रुप की मौजूदगी को बढ़ाते हुए, इंडियन होटल कंपनी को संभाल रही हैं। वह 2006 से इस समूह से जुड़ी हुई हैं। वह 2006 से इस समूह से जुड़ी हुई हैं।

read more – CG Municipal Elections 2024 : दिसंबर-जनवरी में होंगे छत्‍तीसगढ़ के निकाय चुनाव, तैयारियां की प्रक्रिया हुई तेज, नवंबर अंत तक बनेगी मतदाता सूची

 

Exit mobile version