Ratan Tata Shradhanjali
मुंबई। मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखरी सांस ली। रतन टाटा का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर लाया गया, और अब इसे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
read more – Ratan Tata Successor : आखिर अब कौन बनेगा रतन टाटा का वारिस? किसके हाथों में होगी टाटा ग्रुप की कमान
उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि तिरंगे में लिपटे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जिसे नरीमन प्वॉइन्ट के NCPA ग्राउंड पर लाया गया है। उनके योगदान को याद करते हुए, लोगों की बड़ी संख्या वहां इकट्ठा हो रही है।
Ratan Tata Shradhanjali
आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली में किया जाएगा। रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर कोई उनके आखिरी दर्शन के लिए बेताब है। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित उनके घर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं। इसलिए वह दिग्गज बिजनेसमैन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे। रतन टाटा ने भारतीय उद्योग में अद्वितीय योगदान दिया है और उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
Ratan Tata Shradhanjali
रतन टाटा का जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उन्होंने न केवल उद्योग में सफलता हासिल की, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व कौशल ने टाटा समूह को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। रतन टाटा न केवल अपने बिजनस के लिए बल्कि अपने व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे। दूसरों की मदद करते रहने की आदत की वजह से लोग टाटा संस के चेयरमैन की इतनी ज्यादा इज्जत करते हैं जिसके कारण उन्होंने लाखों लोगो की दिलों में अपनी एक अलग बनाई है।
उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर, देशभर से लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आ रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब भारत एक महान उद्योगपति को खो रहा है, जिसने अपने कार्यों के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। रतन टाटा की यादें और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
read more – Navratri 2024 8th Day : नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानिए पूजा विधि, भोग-मंत्र और महत्व