Raped In Dhamtari Petrol Pump : पेट्रोल पंप के मालिक ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी संचालक गिरफ्तार……..

Raped In Dhamtari Petrol Pump : पेट्रोल पंप के मालिक ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी संचालक गिरफ्तार……..

Raped In Dhamtari Petrol Pump

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर एक पेट्रोल पंप में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। ये दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि पेट्रोल पंप के संचालक ने ही किया है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग पेट्रोल पंप काम करने गई थी। इस दौरान नाबालिग के साथ इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिहावा थाना का बताया जा रहा है।

READ MORE – Farmers Protest : किसान करेंगे संसद का घेराव, नोएडा बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग, ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट किये डाइवर्ट……

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर