AB News

Ranveer and Deepika become parents: हॉट कपल रणवीर और दीपिका बने पैरेंट्स, घर में आई नन्ही परी, फैंस ने दी बधाई

Ranveer and Deepika become parents

मुबंई। बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  पैरेंट्स बन गए। दीपिका ने एक नन्ही परी को जन्म दिया हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस दीपिका 7 सिंतबर को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को उनके फैंस लगातार बधाई दे रहें हैं।

बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने फेक प्रेग्नेंसी की आलोचनाओं का जवाब देने के लिए पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर सिंह बेबी बंप के साथ नजर आ रहे थे, और रणवीर प्यार से दीपिका के बेबी बंप को सहलाते हुए दिख रहे थे। इस तरह, दीपिका ने ट्रोलर्स को प्रभावी तरीके से जवाब दिया।

बप्पा के विराजते ही घर में किलकारी गुंजी

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 6 सिंतबर को मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बच्चे के जन्म से पहले माथा टेका था। इस खास मौके पर उनकी फैमिली भी उनके साथ थी। वहीं कल शाम को रणवीर और दीपिका के पिता अंबानी के घर गणपति पूजा में एक साथ शामिल हुए थे। बप्पा के विराजते ही उनके घर में बच्चें की किलकारी गुंजी इससे  दोनों कपल बहुत खुश हैं और फैंस के लगातार कमेंट्स भी देखने को मिल रहा हैं।

Accident in Surguja plant: छत्तीसगढ़ के मां कुदरगढ़ी एलुमिनियम प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

Ranveer and Deepika become parents

एक फैंस ने लिखा-‘घर में लक्ष्मी का स्वागत हुआ है’।  वहीं फैंस ने लिखा कि ‘गणपति बप्पा का आशीर्वाद आप दोनों पर बनी रहे’।  वहीं कुछ फैंस ने उनकी बेटी का नामकरण कर ‘Ravika’ नाम से भी पुकार रहें हैं।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात की शुरुआत फिल्म “गोलियों की रासलीला – रामलीला” के सेट पर हुई थी, यहीं से उनके प्यार की कहानी शुरूवात हुई। वहीं रणवीर सिंह की आगामी फिल्मों में “तख्त”, “बैजू बावरा”, और “मिस्टर इंडिया-2” शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version