AB News

Rang Panchami 2024 : रंग पंचमी 30 मार्च को, क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानिए इस पर्व का पौराणिक महत्व

Rang Panchami 2024

रायपुर। इस साल होली 25 मार्च को उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि भारत की कई जगहों पर होली उत्सव रंगभरी एकादशी के बाद से ही शुरु हो जाता है। वहीं होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है और उसके बाद लोग रंग गुलाल खेलते हैं। इसके साथ ही होली के पांचवे दिन रंग पंचमी त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भी लोग उत्साह के साथ अबीर गुलाल से होली खेलते हैं। यह दिन देवी देवताओं को समर्पित किया जाता है। रंगपंचमी क्यों और कैसे मनाई जाती है और इस दिन का महत्व क्या है।

READ MORE – VIOLATION OF CODE OF CONDUCT : कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और सुशील मौर्य पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, तिथि से कृष्ण पक्ष को होली मनाते हैं और पांच दिन बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 30 मार्च, शनिवार को मनाया जायेगा। रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी भी कहते हैं। इसके अलावा रंग पंचमी को श्रीपंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है।

Rang Panchami 2024

मान्यताओं के मुताबिक रंग पंचमी भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। इस दौरान कान्हा और राधा जी को रंग अर्पित किया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन जुलूस निकाला जाता है और अबीर गुलाल उड़ाया जाता है।

क्या है रंग पंचमी का धार्मिक महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ होली खेला करते थे। उनके साथ ही देवी देवता आसमान से फूलों की वर्षा करते। धार्मिक महत्व के मुताबिक, रंग पंचमी के दिन रंगों के प्रयोग से सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन होता है। इसी सकारात्मक ऊर्जा में लोगों को देवताओं के स्पर्श की अनुभूति होती है। इसके अलावा कुंडली में ग्रह दोष दूर करने के लिए इस दिन देवताओं को गुलाल, अबीर अर्पित करना चाहिए। रंग पंचमी के दिन सच्चे मन से भगवान की पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होकर आप पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं।

READ MORE – NOIDA GIRLS HOLI VIRAL VIDEO : मेट्रो के बाद अब नोएडा की सड़कों पर दो लड़कियों ने पार की अश्लीलता की हदें, वीडियो वायरल, नोएडा पुलिस ने किया 33 हज़ार का चालान

Rang Panchami 2024

रंग पंचमी में अबीर-गुलाल उड़ाने का महत्व

रंग पंचमी के दिन हवा में अबीर-गुलाल उड़ाया जाता है। मान्यता है कि पंचमी तिथि पर रंगों के उत्सव से दैवीय शक्ति का असर ज्यादा होता है जिससे नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बहुत ही कम हो जाता है। रंग पंचमी पर उड़ाए गए अलग-अलग रंगों से इकट्ठा हुए शक्ति के कण अनिष्ट शक्ति से लड़ते हैं। जिस कारण से मनुष्य के जीवन में दैवीय शक्तियों का प्रभाव बन रहता है और जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

 

Exit mobile version