Ranchi Bar Murder
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आया है। रांची के एक्स्ट्रीम बार में डीजे बजाने वाले को एक शख्स ने सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। वायरल वीडियो में आप देख सकते है की कैसे आरोपी शख्स गोली मारने के बाद आराम से चला गया।
read more – ISRAEL HAMSA WAR : इजरायल ने गाजा पट्टी के राफा में किया एयर स्ट्राइक, 35 लोगों की मौत, कई घायल
वहीं युवक की गोली लगने के बाद तड़प कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह पूरा वारदात बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। रांची पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी शख्स का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Ranchi Bar Murder
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार 26 मई देर रात की है। पुलिस को रात के करीब 1 बजे इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कर घायल अवस्था में कर्मचारी को रिम्स हॉस्पिटल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी के रूप में हुई है। युवक इसी बार में काम करता था और सैंडी डीजे के रूप में जाना जाता था।