Ramoji Rao Dies : रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर फिल्मीजगत में पसरा सन्नाटा, नरेंद्र मोदी ने निधन पर जताया शोक

Ramoji Rao Dies : रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर फिल्मीजगत में पसरा सन्नाटा, नरेंद्र मोदी ने निधन पर जताया शोक

Ramoji Rao Dies

आज सुबह यानी शनिवार 8 जून को फिल्म मुगल रामोजी राव के निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई। एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के मालिक यानी रामोजी राव अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। रामोजी राव स्वास्थ संबंधी परेशानी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। रामोजी राव के निधन से पूरे सिनेमाजगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

read more – DELHI FOOD FACTORY FIRE : दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 लोगों की हुई मौत, 6 घायल

पीएम मोदी ने भी जताया शोक

रामोजी राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शाेक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि ‘श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है।

Ramoji Rao Dies

बताया जा रहा है कि 87 वर्षीय रामोजी राव को तबियत खराब होने की वजह से शुक्रवार को हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि इलाज के दौरान शनिवार सुबह 3.45 बजे वो दुनिया से चल बसे।

रामोजी राव ने रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद की स्थापना 1996 में की था, इनका जन्म 16 नवंबर, 1936 को हुआ था। रामोजी फिल्म सिटी को दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म शूटिंग स्टूडियो माना जाता है। यह भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित है। यह स्टूडियो कुल 1666 एकड़ परिसर में फैला हुआ है।

वहीं रामोजी स्टूडियो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पर 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग एक साथ की जा सकती है। यहां कुल 50 शूटिंग फ्लोर हैं। अब तक इस स्टूडियो में कुल मिलाकर 25000 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इनमें साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के अलावा बॉलीवुड की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सूर्यवंशम’, ‘दिलवाले’, ‘नायक’, ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों की भी शूटिंग हुई। इसके अलावा यहां कई सीरियल्स की भी शूटिंग हो चुकी है।

read more – CWC MEETING : आज दिल्ली में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की होगी बैठक, लोकसभा चुनाव के परिणाम की होगी समीक्षा, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Knowledge