Ramlala’s First Holi
अयोध्या। अयोध्या में रामलला की पहली होली देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार अयोध्या में बने रामलला मंदिर में होली खेलने के लिए खास तौर पर लखनऊ के नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) ने कचनार के फूलों से गुलाल तैयार किया है।

495 साल बाद रामलला की होली भव्य महल में होने जा रही है। इस बार रामलला के साथ अयोध्या के करीब 11,000 मंदिरों में सोमवार को होली खेली जाएगी। राम मंदिर के पुजारियों के मुताबिक भव्य मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के बाद पड़ने वाली इस पहली की होली को मुख्य आकर्षण का बना हुआ है, इसके साथ ही लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ramlala’s First Holi
गौरतलब है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक लगभग 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। रामनगरी के मंदिरों में भी इस बार राममंदिर वाली होली का आयोजन किए जाने की तैयारी है।

श्रीरामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार भक्तों को रामलला के साथ होली खेलने का अवसर मिले, ऐसी तैयारी की जा रही है। रामलला को नए वस्त्र धारणकराकर विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का उत्सव मनाएंगे। इस बार राममंदिर के गर्भगृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, होली के गीतों व पदों का गायन होगा।

