spot_img
Saturday, June 28, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Ramadan 2025 : पवित्र रमजान माह की शुरुआत, मोदी-राहुल-केजरीवाल समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

Ramadan 2025

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य नेताओं ने ‘माह-ए-रमजान’ की शुरुआत पर देशवासियों को बधाई दी है।

read more – Aligarh Crime : AMU कैंपस में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा, जांच जारी

रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। शनिवार शाम चांद दिखने के बाद रविवार (2 मार्च) से इस पाक महीने की शुरुआत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महीना समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दे। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने भी रमजान की मुबारकबाद देते हुए देश में शांति और प्रेम की कामना की।

Ramadan 2025

रमजान इस्लाम धर्म में आस्था, संयम और इबादत का महीना माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में रोजा रखा जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास करते हैं। इस दौरान वे इबादत, दान और आत्मशुद्धि पर विशेष ध्यान देते हैं।

रमजान की समाप्ति के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसे भाईचारे और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस्लामिक परंपराओं के अनुसार, रमजान की शुरुआत मक्का में चांद दिखने पर निर्भर करती है। जैसे ही रमजान का चांद नजर आता है, अगले दिन से रोजों का सिलसिला शुरू हो जाता है।

read more – Jangir Champa Accident : शादी की खुशियां बदली मातम में, धुमाल गाड़ी 11KV तार की चपेट में, 1 की मौत, कई घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.