spot_img
Saturday, October 18, 2025

Bihar Assembly Elections : NDA को लगा झटका…! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द

छपरा/बिहार, 18 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा...

Latest Posts

Ram Rahim released from jail: हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को जेल से मिली रिहाई, चुनाव आयोग ने 3 शर्तों के साथ दी अनुमति..

Ram Rahim released from jail

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले एक बड़ी खबर आ रही हैं, कि राम रहीम को चुनावी प्रक्रिया के दौरान बड़ी राहत मिली है। उन्होंने हाल ही में 20 दिन की पैरोल की मांग की थी, जिसे मंजूरी दे दी गई है।  बता दें कि राम रहीम, जो यौन शोषण और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं,  हाल ही में सरकार से इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी।

राम रहीम को मिली 20 दिनों की पैरोल

J&K Election 3rd Phase Voting : जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान शुरू, 40 सीटों पर 415 उम्मीदवारों के भाग्य का आज होगा फैसला, 11 सीटों पर ‘रेड अलर्ट’

जानकारी के मुताबिक, राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक को एक बार फिर से पैरोल मिल गई हैं.  राम रहीम 2o दिन की सशर्त से पैरोल पर बाहर आएंगे। उसने हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैरोल से आने के बाद राम रहीम बागपत के डेरा सच्चा सौदा बरनावा आश्रम में रहेगें।

Ram Rahim released from jail

चुनाव आयोग ने 3 शर्तों पर दी रिहाई

गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल से जुड़ी याचिका पर चुनाव आयोग ने तीन शर्तों के तहत हरियाणा सरकार को उसके अनुरोध को स्वीकार करने की इजाजत दी है। पहला शर्त वह हरियाणा में नहीं जा सकते। दूसरी उन्हें किसी के लिए चुनाव प्रचार करने की अनुमति नही होगी और तीसरी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की अपील करने की अनुमति भी नहीं है। बता दे कि रेप के मामले में दोषी राम रहीम को पिछले महीने 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिर से पैरोल की अर्जी दायर की।

चुनाव आयोग ने 3 शर्तों पर दी रिहाई

चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से पूछा है कि राम रहीम को पैरोल की मांग करने की क्या खास इमरजेंसी थी। इस पर राम रहीम के वकील ने बताया कि साल खत्म होने वाला है, और अगर उन्हें पैरोल नहीं मिली, तो उनके 21 दिन लैप्स हो जाएंगे।

गुरमीत राम रहीम 2017 से जेल में बंद

बता दें कि, गुरमीत राम रहीम 2017 से जेल में बंद हैं, जब उन्हें साध्वी के रेप के मामले में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उन्हें छत्रपति हत्याकांड और रंजीत हत्याकांड के मामलों में भी सजा दी गई। रंजीत हत्याकांड में कोर्ट ने राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.