Ram Lalla Darshan Special Yojana : श्रीराम लला दर्शन योजना का शुभारंभ, अयोध्या धाम दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रवाना किए 850 श्रद्धालु

Ram Lalla Darshan Special Yojana : श्रीराम लला दर्शन योजना का शुभारंभ, अयोध्या धाम दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रवाना किए 850 श्रद्धालु

Ram Lalla Darshan Special Yojana

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्लेटफार्म नंबर 07 से रवाना हो रही ये ट्रेन सीधे अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के दर्शन कराएगी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीरामलला दर्शन योजना का शुभारंत करते हुए ट्रेन को हरी दिखाई।

Ram Lalla Darshan Special Yojana

योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। मंगलवार को रवाना हुई ट्रेन में रायपुर संभाग के करीब 850 श्रद्धालु आयोध्या में अपने भाचा राम लला के दर्शन करेंगे।

12 कोच वाली इस ट्रेन के साथ यात्रियों को पूरा पैकेज दिया गया है। इसमें प्रदेश से जाने आने, वहां रुकने की व्यवस्था के साथ भोजन आदि भी मुहैया कराया जाएगा। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट सुरक्षाकर्मी और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहेगा। जिससे यात्रियों को किसी तरह असुविधा ना हो।

श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद से रामलला का दर्शन करने श्रद्वालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है….उत्तर प्रदेश जाने वाली अधिकांश ट्रेने पैक हो चुकी है… आलम यह है कि उत्तर भारत जाने वाली नवतनवा एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार हो चुकी है.

अब चूंकि लोकसभा के चुनाव आने वाले हैँ ऐसे में छत्तीसगढ़ में BJP ने मोदी की गारंटी में शामिल राम लला का दर्शन योजना को भी शुरू कर दिया है। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम लाल दर्शनों के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को ये बता दिया है कि सरकार मोदी की हर एक गारंटी पूरी करेगी।

Also Read – VIOLATION OF CODE OF CONDUCT : अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा पर गिरफ्तारी की तलवार! आचार संहिता मामले में कोर्ट में हुईं पेश, जानिए क्या है पूरी खबर

News and Politics राज्य खबर