AB News

Rajkot TRP Game Zone Fire Incident : राजकोट गेम जोन ‘अग्निकांड’ हादसे में 12 बच्चों के साथ कुल 33 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajkot TRP Game Zone Fire Incident

राजकोट। गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम 4.30 बजे टीआरपी गेम जोन में आग लगने से 33 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए सैंपल लेकर उन्हें गांधीनगर लाया गया है।

read more – CYCLONE REMAL : पश्चिम बंगाल से बिहार तक चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का कहर, आज टकराएगा बंगाल तट से, IMD का अलर्ट जारी

रिपोर्ट मैच करने के बाद परिवार वालो को मृतकों की डेडबॉडी दी जाएंगीं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी घायलों से मिलने राजकोट एम्स पहुंचे। उन्होंने मृतकों के लिए 4-4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है। पुलिस ने इस घटना में अभी तक गेम जोन के मालिक और मैनेजर समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गेम जोन का संचालन युवराज सिंह सोलंकी के पास था। उसके साथ नितिन जैन और यज्ञेश पाठक इसमें शामिल थे। वहीं युवराज ने गेम जाने तो शुरू किया, लेकिन फायर NOC नहीं ली थी। इसे निगम के मनोरंजन विभाग से भी कोई मंजूरी नहीं मिली थी।

Rajkot TRP Game Zone Fire Incident

गेम जोन में आग लगने का कारण

मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने TRP गेम जोन का DVR जब्त कर लिया है, जिसमें वेल्डिंग से चिंगारी भड़कने से आग लगने की फुटेज मिली है। चिंगारी की वजह से लकड़ियां में आग लगने से यह भीषण घटना घटित हो गई।

 

 

 

 

Exit mobile version