spot_img
Saturday, June 28, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Rajasthan flute artist : रायपुर एयरपोर्ट पर कलाकार ने CISF जवानों के सामने बजाई ‘तेरी मिट्टी’ की धुन, वीडियो को मिले 4.5 करोड़ व्यूज

Rajasthan flute artist

रायपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बांसुरी पर फिल्म ‘केसरी’ के देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी’ की धुन बजाते दिख रहा है। इस वीडियो को अब तक 4.5 करोड़ व्यूज और 46 लाख लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 60 हजार से ज्यादा लोग देशभक्ति से जुड़े कमेंट कर चुके हैं।

 

READ MORE – Big Action by Ministry of Home Affairs : गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, 19 पूर्व मंत्रियों से छीनी सुरक्षा, लेकिन स्मृति ईरानी को मिली 6 महीने की मोहलत!

दरअसल, बांसुरी बजाने वाला युवक महबूब खान, राजस्थान के जयपुर का रहने वाला एक कलाकार है, जो ‘जयपुरी ब्रदर्स’ नामक ग्रुप का हिस्सा है। यह टीम 20 अप्रैल को रायपुर के एक कॉर्पोरेट इवेंट में परफॉर्म करने आई थी। 21 अप्रैल की शाम जब वे एयरपोर्ट से लौट रहे थे, तब सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान CISF जवानों ने उनके बांसुरी से भरे बॉक्स को देखकर पूछा कि ये क्या है।

शक या संदेह के बजाय, जवानों की उत्सुकता और सम्मान को देखते हुए कलाकारों ने वहीं बांसुरी बजाकर सुनाने की पेशकश की। महबूब खान ने भगवान कृष्ण का प्रिय वाद्य माने जाने वाली बांसुरी पर ‘तेरी मिट्टी’ की धुन बजाई, जिसे सुनकर जवानों समेत आसपास मौजूद यात्रियों ने ताली बजाकर सराहना की। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो अब देशभक्ति और कला के मेल के एक शानदार उदाहरण के रूप में लोगों के दिलों को छू रहा है।

READ MORE – Baghpat News : शादी से दो दिन पहले टूटा रिश्ता, गर्लफ्रेंड के खुलासे ने मंडप में मचाया बवाल, दुल्हन का टूटा सपना, अब होगी कानूनी कार्रवाई

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.