Raipur South Election 2024
रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। छठवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। जिसके बाद सुनील सोनी 11,286 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 23,107 और कांग्रेस को 11,821 वोट मिले हैं। इससे पहले पांचवें राउंड की गिनती में भाजपा को 18578 और कांग्रेस को 10213 वोट मिले थे।
इस विधानसभा में भाजपा अगर इस चुनाव जीत जाती है, तो कांग्रेस के उन चेहरों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा, जिन्हें उपचुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि आकाश शर्मा को टिकट मिलने से पहले प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल भी दावेदारी कर रहे थे। दोनों ने अपने लिए नामांकन फार्म भी खरीद लिया था।
सातवें राउंड की गिनती पूरी
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। सातवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 13,828 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 27,911 और कांग्रेस को 14,083 वोट मिले हैं।