RAIPUR NEWS : रायपुर में बड़ा हादसा टला, मरीन ड्राइव पर गिरा लोहे का कटआउट, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

RAIPUR NEWS : रायपुर में बड़ा हादसा टला, मरीन ड्राइव पर गिरा लोहे का कटआउट, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

RAIPUR NEWS

रायपुर। राजधानी रायपुर शहर में लगे विशालकाय विज्ञापन होर्डिंग अब लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। रविवार सुबह मरीन ड्राइव चौक पर तिरंगा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यात्रा के दौरान एक विशाल लोहे के कटआउट का फ्रेम अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सौभाग्यवश, इन कारों में बैठे लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

read more – SELFIE WITH TIGER : सेल्फी बनी खतरा! फुकेत के टाइगर किंगडम में भारतीय टूरिस्ट पर बाघ ने किया हमला!!!!

घटना के बाद इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना एक बार फिर शहर में लगे पुराने और कमजोर होर्डिंग व स्वागत गेट स्ट्रक्चर की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

RAIPUR NEWS

बारिश और आंधी-तूफान के इस मौसम में इन कमजोर संरचनाओं के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। नगर निगम ने पिछले महीने सभी विज्ञापन एजेंसियों से इनके स्ट्रक्चर की जांच कर सुरक्षा गारंटी प्रमाणपत्र मांगे थे, लेकिन यह अभियान कुछ ही दिनों में ठंडा पड़ गया।

फिलहाल राजधानी रायपुर में सैकड़ों ऐसे जर्जर होर्डिंग और गेट स्ट्रक्चर मौजूद हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह इस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करे और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

read more – SELFIE WITH TIGER : सेल्फी बनी खतरा! फुकेत के टाइगर किंगडम में भारतीय टूरिस्ट पर बाघ ने किया हमला!!!!

 

 

 

 

Breaking News राज्य खबर