Raipur News
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ ने अपनी मांग के साथ सरकारी आवास पर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने वित्तमंत्री ओ पी चौधरी के बंगले का घेराव करने की तैयारी की थी, लेकिन वित्त सचिव और गौरव कुमार सिंह से चर्चा के बाद इस प्रदर्शन को अगले कार्यवाही तक स्थगित कर दिया गया है। यह सूचना महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव द्वारा जारी की गई है।
दरअसल, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया है कि पिछले 23 वर्षों से लगातार मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को खत्म कर राज्य के वृद्ध पेंशनरों को मध्यप्रदेश सरकार से आर्थिक मुक्ति प्राप्त करवाने और जनवरी 24 से बकाया 4% महंगाई राहत प्रदान करने के लिए वित्त मंत्री से शीघ्र निर्णय लेने के लिए 12 अगस्त को घेराव प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। लेकिन इस प्रदर्शन को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया हैं।
Raipur News
क्या था मामला
वर्तमान में केंद्र सरकार ने पेंशनरों की महंगाई राहत की राशि का 50% भुगतान किया है, जबकि राज्य सरकार ने इसे केवल 46% पर रोक दिया है। इसके विपरीत, प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों को राज्य बजट से 50% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इस असमानता को देखते हुए, राज्य के पेंशनरों के साथ यह दोहरा मापदंड अन्यायपूर्ण लग रहा है। कई अन्य राज्य भी इसी दर से अपने पेंशनरों को भुगतान कर रहे हैं. एक ही राज्य में दोहरी रणनीति राज्य के पेशनकर्ता के साथ अन्याय हैं।
छत्तीसगढ़ में पेंशनरों के महंगाई से प्रभावित होने का मुद्दा
छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग सवा लाख से अधिक पेंशनर और परिवार पेंशनर महंगाई से प्रभावित हैं, और इस मुद्दे पर दोनों राज्य सरकारों के बीच सहमति या असहमति का मुद्दा है। राज्य अलग होने के बाद से पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) की किस्त देने के लिए, छत्तीसगढ़ शासन को मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के अनुसार आदेश जारी करने हेतु वित्त विभाग को आपसी सहमति की आवश्यकता होती है।
इस आपसी सहमति में, दोनों राज्यों के बीच 74:26 के अनुपात में बजट का आबंटन करने के बाद ही पेंशनरों के लिए एक समान दर और समान तिथि से आदेश जारी किए जाते हैं। यह विवाद सदियों से चला आ रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार को इसे समाधान के लिए मध्यप्रदेश शासन के साथ शीघ्रता से संपर्क स्थापित करना चाहिए।

