AB News

Raipur election 2024: रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव का ऐलान, बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर किस तारीख में मतदान, इस दिन घोषित होगा रिजल्ट

Raipur election 2024

रायपुर। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा। चुनाव प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Maharashtra Jharkhand Election 2024 update: महाराष्ट्र और झारखंड में कब और कितने चरण में मतदान, कब आएगा परिणाम, जानें डिटेल

जानकारी के मुताबिक, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का नामाकंन 18 अक्टूबर सो शुरू हो जाएगा जोकि 25 अक्टूबर तक चलेगा। वही 28 अक्टूबर तक नामाकंन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक अपनावापस ले सकते है। 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी।

Raipur election 2024

उपचुनाव के लिए बीजेपी के 3 नाम फाइनल

रायपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 3 नाम फाइनल किए हैं, जिन्हें दिल्ली भेजा जाएगा ताकि फाइनल प्रत्याशी पर मुहर लग सके। दूसरी ओर, कांग्रेस के दो संभावित प्रत्याशी प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल के नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है।

बता दें कि, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ देश के 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान किया गया है।

Exit mobile version